हरी हरी दूब चढ़ाऊं कैसे भजन लिरिक्स | Hari Hari Doob Chadau Kaise Bhajan Lyrics
Hari Hari Doob Chadau Kaise Bhajan Lyrics In Hindi
हरी-हरी दूब चढ़ाऊँ कैसे,मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे,
शीश तुम्हारा बड़ा है गजानन,
बड़े-बड़े मुकुट पहनाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे,
हरी-हरी दूब चढ़ाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे ||
गला तुम्हारा बड़ा है गजानन,
बड़े-बड़े हार पहनाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे,
हरी-हरी दूब चढ़ाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे ||
हाथ तुम्हारे बड़े हैं गजानन,
बड़े-बड़े कंगन पहनाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे,
हरी-हरी दूब चढ़ाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे ||
पैर तुम्हारे बड़े हैं गजानन,
बड़े-बड़े पायल पहनाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे,
हरी-हरी दूब चढ़ाऊँ कैसे,
मेरा रूठा गजानन मनाऊँ कैसे ||
