जब मैया मेरे घर आएगी लिरिक्स | Jab Maiya Mere Ghar Aayegi Lyrics
Jab Maiya Mere Ghar Aayegi Lyrics In Hindi
मै बंदनवार सजाऊँगी,जब मैया मेरे घर आएंगी,
मै तो मोतियन चौक पुराऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
राहों में फूल बिछाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी,
धन दौलत मेरे पास नहीं,
स्वर्ण मुकुट की नहीं है औकात,
मै तो लाल सिंदूर लगाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
धन दौलत मेरे पास नहीं,
स्वर्ण मुकुट की नहीं है औकात,
मै तो लाल फूलों का हार चढ़ाऊँगी ,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
धन दौलत मेरे पास नहीं,
स्वर्ण मुकुट की नहीं है औकात,
मै तो मेंहदी लगाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
धन दौलत मेरे पास नहीं,
स्वर्ण मुकुट की नहीं है औकात,
मै तो लाल महावर लगाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
चरणों में दीप जलाऊँगी,
जब मैया मेरे घर आएंगी ||
