हरी ॐ तत्सत लिरिक्स | Hari Om Tatsat Lyrics

Hari Om Tatsat Lyrics

Hari Om Tatsat Lyrics In Hindi

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||

* नहीं जानता हूँ,
ये नैया हमारी,
गलत जा रही या,
सही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||१||

* कोई वेद वक्ता,
कोई ब्रह्म ज्ञानी,
कोई कहता है मैं हूँ,
लोकों का स्वामी ||

* कोई कहता है,
जग के झूठे झमेले,
कहीं सत्य दुनियां,
कही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||२|

* कोई कहता ईश्वर,
क्या है कहां है,
दिखा दो मुझे,
मेरे आगे विठा कर ||

* सभी वेद शास्त्रों को,
झूठा बताकर,
नास्तिकों की राह,
गही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||३||

* कोई कहता,
अल्लाह अकबर खुदाबन्द,
कोई कहता,
ईसामसीह आदि हैं वे ||

* इसी भांति आपस में,
लड़ते झगड़ते,
अनमोल आयु,
ढही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||४||

* हुआ सख्त वारण्ट,
जारी प्रभू का,
पुलिस रूप यमदूत,
संग ले चले हैं ||

* महल धन वतन पल में,
छूटे ये सारे,
दमड़ी भी संग में,
नहीं जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||५||

* कपट झूठ चोरी,
दगाबाजी करके,
गरीबों के आंसू,
बहा धन को जोड़ा ||

* कहें 'गीतानन्द' सारी,
दौलत तुम्हारी,
यहां की यहीं पर,
रही जा रही है ||

* हरि ॐ तत्सत्,
इसी के सहारे
जीवन की नौका,
बही जा रही है ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now