जीवन दो दिन का लिरिक्स | Jeevan Do Din Ka Lyrics

Jeevan Do Din Ka Lyrics

Jeevan Do Din Ka Lyrics In Hindi

* भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का,
भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का ||

* गर्भवास में भजन कबूल्यो,
बाहर आय वचन सब भूल्यो,
रूप रङ्ग के मद में फूल्यो,
देख्यो गोरा चाम,
जीवन दो दिन का ||

* भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का,
भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का ||१||

* जिस काया को रोज सजावे,
मलमल साबुन तेल लगावे,
इक दिन माटी में मिल जावे,
पड़े दूत से काम,
जीवन दो दिन का ||

* भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का,
भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का ||२||

* ऊँचे महल सेज सुखदायी,
भूषण बसन हैट नकटाई,
पल में सब से होय विदायी,
संग न जाय छगाम,
जीवन दो दिन का ||

* भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का,
भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का ||३||

* मन इन्द्रिन को वस करि लीजे,
घड़ी पलक में उमरा छीजे,
'गीतानन्द' देर मत कीजे,
भजलो आठों याम,
जीवन दो दिन का ||

* भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का,
भज मन सीता राम,
जीवन दो दिन का ||४||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now