हिन्द की बहार होली में लिरिक्स | Hind Ki Bahar Holi Me Lyrics

Hind Ki Bahar Holi Me Lyrics In Hindi

ए दुनिया देख ले,
हिंद की बहार होली में,
प्रेम की बहती है,
रसधार होली में ||

रंग बिरंगी होती है,
बौछार होली में,
तन मन से रंग जाओगे,
सरकार होली में ||

कोई किसी से नहीं,
रखता खार होली में,
दुश्मनी छोड़ गले,
मिलते है यार होली में ||

रंग भरी पिचकारी की,
होती है मार होली में,
उड़ रही चहुं ओर,
अबीर गुलाल होली में ||

हो जायेगा दिल गुले,
गुलजार होली में,
झूम झूम कर नाचो,
गाओ मल्हार होली में ||

प्रेम प्रीत का कर लो,
व्यापार होली में,
मौज मस्ती नशा,
सब कुछ स्वीकार होली में ||

नजरे तीर हो जाता,
दिल के पार होली में,
पूनम की चांदनी से नहा,
रहा संसार होली में ||

धरा पर बरस रही,
रंग की धार होली में,
लाल लाल पलास धरे,
रूप श्रंगार होली में ||

बाजे ढोल मंजीरा,
मृदंग ताल ह़ोली में,
आओ गले मिल मिटायें,
मन मलाल होली में ||


Hind Ki Bahar Holi Me Lyrics


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now