लागी रे लगन ओ मां लिरिक्स | Lagi Re Lagan O Maa Lyrics

Lagi Re Lagan O Maa Lyrics

Lagi Re Lagan O Maa Lyrics In Hindi

लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

भवसागर में भटकी- भटकी,
थकी जीव आत्मा,
ज्ञान का दीप जला दो,
मिले परमात्मा || हे माँ!..

पाई रे शरण तेरी,
कृपा श्रीराम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

गीत तेरा गाये बिना,
भक्ति नहीं जागती,
दिल में बसाये बिना,
शक्ति नहीं जागती || हे माँ!..

भगवती कहूँ की अम्बा,
जुदाई है नाम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

मन का सारा मैल धोकर,
निर्मल मन कीजिए,
निर्मल बनाकर मन को,
सद्बुद्धि दीजिए || हे माँ!..

अब न सताये हे माँ,
चिन्ता धन धाम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

एक तेरे दर्शन खातिर,
एक तेरे प्यार में,
ढूँढते फिरे हम तुझको,
सारे संसार में || हे माँ!..

तुझे नहीं पाया तो यह,
दुनियाँ किस काम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

ले चल हमें तू हे माँ,
जहाँ तेरा वास हो,
सब कुछ दिखाई दे माँ,
इतना प्रकाश हो || हे माँ!..

अन्तिम अभिलाषा है माँ,
पूर्ण विराम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

समझ नहीं आती हे माँ,
कहाँ तेरा वास है,
जिससे भी पूछूँ हे माँ,
करे परिहास है || हे माँ!..

अब तो है आशा केवल,
शान्तिकुञ्ज धाम की,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

मुक्तक-

मानव भटक गया है पथ से,
लोभ- मोह में भूला है,
कोई पद में, कोई धन में,
कोई मद में फूला है ||

हमको माँ तेरे चरणों में,
देती मुक्ति दिखाई है,
जिसने सच्चा किया समर्पण,
उसने सद्गति पाई है ||

लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की,
कालिय मद मर्दन कियो,
कृष्ण कुँवर नन्दलाल,
नृत्यकाल पद घात से,
प्रकट भये सब ताल ||

रतन चतुर्दश मथि लियो,
देव- दनुज जेहिं काल,
प्रमुदित मन निरतत फिरे,
इमि प्रकटे सब ताल,
लागी रे लगन ओ माँ,
एक तेरे नाम की ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now