लेके वसुदेव मथुरा से गोकुल चले लिरिक्स | Leke Vasudev Mathura Se Gokul Lyrics
Leke Vasudev Mathura Se Gokul Lyrics In Hindi
लेके वसुदेव मथुरा से गोकुल चले,माँ की ममता खड़ी देखती रह गई,
लेके वसुदेव मथुरा से गोकुल चले,
माँ की ममता खड़ी देखती रह गई ||
वो विवश कोई बस देवकी का ना था,
लाल जाते खड़ी देखती रह गई,
वो विवश कोई बस देवकी का ना था,
लाल जाते खड़ी देखती रह गई ||
होके पूती कपूती बनी आज मै,
दूध देहिया का मै तो पिला ना सकी,
होके पूती कपूती बनी आज मै,
दूध देहिया का मै तो पिला ना सकी ||
कंस मारे सभी लाल मेरे यहाँ,
मै खड़ी आँख से देखती रह गई,
कंस मारे सभी लाल मेरे यहाँ,
मै खड़ी आँख से देखती रह गई ||
कब तलक दुख उठाऊँ बताओ प्रभु,
क्या मेरी जेल में बीतेगी जिंदगी,
कब तलक दुख उठाऊँ बताओ प्रभु,
क्या मेरी जेल में बीतेगी जिंदगी ||
लाल मारे गए आँख के सामने,
दुर्दशा मै खड़ी देखती रह गई,
लाल मारे गए आँख के सामने,
दुर्दशा मै खड़ी देखती रह गई ||
देवकी रोटी खाती पछाड़ गिरी,
आके वसुदेव लड़की को लाके दिया,
देवकी रोटी खाती पछाड़ गिरी,
आके वसुदेव लड़की को लाके दिया ||
गोद में लेके हर्षित भई देवकी,
टूटकर आंसुओं की लड़ी बन गई,
गोद में लेके हर्षित भई देवकी,
टूटकर आंसुओं की लड़ी बन गई ||