श्री पारसनाथ स्तोत्रम लिरिक्स | Shree Parasnath Stotram Lyrics

Shree Parasnath Stotram Lyrics

Shree Parasnath Stotram Lyrics

नरेन्द्रं फणीन्द्रं सुरेन्द्रं अधीशं, शतेन्द्रं सु पूजें भजें नाय-शीशं |
मुनीन्द्रं गणीन्द्रं नमों जोड़ि हाथं, नमो देव-देवं सदा पार्श्वनाथं ||१||

गजेन्द्रं मृगेन्द्रं गह्यो तू छुड़ावे, महा-आग तें, नाग तें तू बचावे |
महावीर तें युद्ध में तू जितावे, महा-रोग तें, बंध तें तू छुड़ावे ||२||

दु:खी-दु:ख-हर्ता, सुखी-सुक्ख-कर्ता, सदा सेवकों को महानंद-भर्ता |
हरे यक्ष राक्षस भूतं पिशाचं, विषम डाकिनी विघ्न के भय अवाचं ||३||

दरिद्रीन को द्रव्य के दान दीने, अपुत्रीन को तू भले पुत्र कीने |
महासंकटों से निकारे विधाता, सबे संपदा सर्व को देहि दाता ||४||

महाचोर को, वज्र को भय निवारे, महापौन के पुंज तें तू उबारे |
महाक्रोध की अग्नि को मेघधारा, महालोभ-शैलेश को वज्र मारा ||५||

महामोह-अंधेर को ज्ञान-भानं, महा-कर्म-कांतार को द्यौ प्रधानं |
किये नाग-नागिन अधोलोक-स्वामी, हर्यो मान तू दैत्य को हो अकामी ||६||

तुही कल्पवृक्षं तुही कामधेनं, तुही दिव्य-चिंतामणी नाग-एनं |
पशू-नर्क के दु:ख तें तू छुड़ावे, महास्वर्ग तें, मुक्ति में तू बसावे ||७||

करे लोह को हेम-पाषाण नामी, रटे नाम सो क्यों न हो मोक्षगामी |
करे सेव ताकी करें देव सेवा, सुने बैन सो ही लहे ज्ञान मेवा ||८||

जपे जाप ताको नहीं पाप लागे, धरे ध्यान ताके सबै दोष भागे |
बिना तोहि जाने धरे भव घनेरे, तुम्हारी कृपा तें सरें काज मेरे ||९||

दोहा

गणधर इन्द्र न कर सकें, तुम विनती भगवान् |
‘द्यानत’ प्रीति निहार के, कीजे आप समान ||१०||


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now