जिसका साथी बन जाए एक बार सांवरिया लिरिक्स | Jiska Sathi Ban Jaaye Ek Baar Sawariya Lyrics
Jiska Sathi Ban Jaaye Ek Baar Sawariya Lyrics In Hindi
जिसका साथी बन जाये,एक बार सांवरिया,
फिर उसको किसका डर हो,
जिसका यार सांवरिया ||
जिसका साथी बन जाये,
एक बार सांवरिया,
फिर उसको किसका डर हो,
जिसका यार सांवरिया ||
ये सबकी पीड़ा जाने,
आता दुःख दर्द मिटाने,
जो होठ हसे नही कबसे,
उसको देता मुसकाने,
वीरान दिलो को करता है,
गुलजार सांवरिया,
फिर उसको किसका डर हो,
जिसका यार सांवरिया ||
दुनिया जिसको ठूकराए,
इसे तरस उसी पर आये,
आँखों से पोंछ के आँसू,
सिने से उसे लगाये,
निर्बल की सुन लेता है,
पुकार सांवरिया,
फिर उसको किसका डर हो,
जिसका यार सांवरिया ||
जो दास बने गिरघर का,
गिरघर साथी उस नर का,
फिर शिवाकान्त डर उसको,
क्या होगा भाव सागर का,
ले जाये हाथ पकड़ कर,
उस पार सांवरिया,
फिर उसको किसका डर हो,
जिसका यार सांवरिया ||