लूटो लूटो रे हरिवंश नाम अनमोल लिरिक्स | Luto Luto Re Harivansh Naam Anmol

Luto Luto Re Harivansh Naam Anmol

Luto Luto Re Harivansh Naam Anmol Lyrics In Hindi

लूटो लूटो रे,
हरिवंश नाम अनमोल,
लुटाऊँ गली गली,
हरिवंश नाम अनमोल ||

लूटो लूटो रे,
हरिवंश नाम अनमोल,
लुटाऊँ गली गली,
हरिवंश नाम अनमोल ||
प्यारो श्री हरिवंश नाम अनमोल ।

चन्द्र मिटे दिनकर मिटे,
मिटे त्रिगुण विस्तार,
दृढ़ वत श्रीहरिवंश को मिटे,
ना नित्य बिहार ॥

ह अक्षर में हरि बसै
र में राधा नाम,
व् में वृन्दाविपिन् है,
स में सहचरी अभिराम ॥

ह हरि
र राधारतन
व वृंदावन धाम,
स में सब सखियाँ बसे,
श्री हरिवंश के नाम ॥

वृंदावन अरु सखिगण,
राधा नन्दकिशोर,
श्री हरिवंश के नाम में,
चारो है इक ठोर ॥

लूटो लूटो रे,
हरिवंश नाम अनमोल,
लुटाऊँ गली गली,
हरिवंश नाम अनमोल ||

लूटो लूटो रे,
हरिवंश नाम अनमोल,
लुटाऊँ गली गली,
हरिवंश नाम अनमोल,
प्यारो श्री हरिवंश नाम अनमोल ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Channel  Join Now