हमने आँगन नहीं बुहारा लिरिक्स | Humne Aangan Nahi Buhara Lyrics

Humne Aangan Nahi Buhara Lyrics

Humne Aangan Nahi Buhara Lyrics In Hindi

हमने आँगन नहीं बुहारा,
कैसे आयेंगे भगवान्,
मन का मैल नहीं धोया तो,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

हमने आँगन नहीं बुहारा,
कैसे आयेंगे भगवान्,
मन का मैल नहीं धोया तो,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

हर कोने कल्मष-कषाय की,
लगी हुई है ढेरी,
नहीं ज्ञान की किरण कहीं है,
हर कोठरी अँधेरी,
आँगन चौबारा अँधियारा,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

हृदय हमारा पिघल न पाया,
जब देखा दुखियारा,
किसी पन्थ भूले ने हमसे,
पाया नहीं सहारा,
सूखी है करुणा की धारा,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

अन्तर के पट खोल देख लो,
ईश्वर पास मिलेगा,
हर प्राणी में ही परमेश्वर,
का आभास मिलेगा,
सच्चे मन से नहीं पुकारा,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

निर्मल मन हो तो रघुनायक,
शबरी के घर जाते,
श्याम सूर की बाँह पकड़ते,
शाग विदुर घर खाते,
इस पर हमने नहीं विचारा,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

हमने आँगन नहीं बुहारा,
कैसे आयेंगे भगवान्,
मन का मैल नहीं धोया तो,
कैसे आयेंगे भगवान् ॥

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now