तृष्णा नहीं बूढी हुई लिरिक्स | Trishna Nahi Buddhi Lyrics

Eng_Text

Trishna Nahi Buddhi Lyrics In Hindi

* थे दाँत हाथी दांत सम,
मजबूत हिलने लग गये,
जैसे गिरें छत से कड़ी,
एक-एक गिरने लग गये ||

* खूंटे गिरे डाढ़े गिरीं,
बत्तीसि सारी गिर गई,
मुख हो गया है पोपला,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* आंखें हुई हैं धुन्धली,
पढ़ना पढ़ाना बन्द है,
नहि पास तक का दीखता,
अब दृष्टि इतनी मन्द है ||

* कुछ भी नहीं अब सूझता,
है रात दिन की हो रही,
आंखें दिखाई ग्रांख ने,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* अब कान आना कानि की,
ऊँचा सुनाई देय है,
जब जोर से चिल्लाय कोई,
बात कुछ सुन लेय है ||

* सुनना-सुनाना बन्द है,
नहि आस सुनने की गई,
बहरे हुए हैं कान पर,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* काया गली भुरीं पड़ीं,
लोहू हुआ है लापता,
पग डिगमिगाते चालते,
कर कांपते सिर हालता ||

* जी हाथ लाठी बांस की,
धनु सम कमर है मुकगई,
काया हुई बूढी मगर,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* बेटे बहू विपरीत हैं,
मानें नहीं कोई कहा,
रोटी मिले नहि वक्त पर,
है स्वाद भी जाता रहा ||

* बाबा मरा माई मरी,
है कूच पत्नी कर गई,
इज्जत गई लज्जत गई,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* सब इन्द्रियां बलहीन हैं,
नहि देह में सामर्थ्य है,
नहि खा सके नहि पी सके,
सब भांति से असमर्थ है ||

* नहि हिल सके नहि झुक सके,
अब खाट तक भी कट गई,
मरना न फिर भी चाहता,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* पुत्रादि कहते हैं सभी,
बुड्डा बहुत दुख पाय है,
देता हमें भी कष्ट है,
मर क्यों नहीं अब जाय है ||

* मर जाय अच्छा होय अब तो,
कष्ट की हद हो गई,
मरना न फिर भी चाहता,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

* बुड्डा मरण सब चाहते,
बुड्डा मरा नहि चाहता ।
धन धाम के कुल ग्राम के,
भोला मनोरथ ठानता ||

* वाणी हुई है बन्द नाहीं,
देह आशक्ति गई,
मरना न फिर भी चाहता,
तृष्णा नहीं बूढ़ी हुई ||

★ तृष्णा की बाढ़ का उपाय सन्तोष ★

* जो दस बीस पचास भये,
शत होंय हजारन चाह मगेगी ||

* कोटि अरब्ध खरब्धनिलों,
पृथिवी पति होन की चाह जगेगी ||

* स्वर्ग पताल को राज चहों,
तृष्णा अधिकी अति आग जगेगी ||

* 'सुन्दर' एक सन्तोष बिना,
शठ तेरी तो भूख कबहुँ न भगेगी ||

|| इति || || श्री मुनीशानन्द कल्पतरु ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now