तम्बाकू तेरे अवगुण लिरिक्स | Tambaku Tere Avgun Lyrics

Tambaku Tere Avgun Lyrics In Hindi

तम्बाकू तेरे अवगुण अपरम्पार,
डाक्टर वैद्य हकीम सभी तुझे,
कह रहे इसी प्रकार ||

तम्बाकू तेरे अवगुण अपरम्पार,
डाक्टर वैद्य हकीम सभी तुझे,
कह रहे इसी प्रकार ||

डाक्टर हकीम वैद्य सभी का,
फरमान है यह,
तम्बाकू का पीना जग में,
सब दुखों की खान है यह ||

दमा कफ खांसी आदि,
रोगों का मकान है यह,
धातु क्षीण करने का तो,
लख संहारी बाण है यह ||

जिसका मारा हुआ लगभग,
सारा हिन्दुस्तान है यह,
क्या नर अरु क्या नारि ||

तम्बाकू तेरे अवगुण अपरम्पार,
डाक्टर वैद्य हकीम सभी तुझे,
कह रहे इसी प्रकार ||

अमेरिका का बुड्डा जो कि,
एक सो अस्सी वर्ष जिया
इतने दिन जीने का कारण,
यह भी एक बयान किया ||

जब तक जीता रहा,
उसने तम्बाकू को नहीं पिया,
खाने अरु सूंघने को,
हाथ में भी नहीं लिया ||

इसीलिये मित्रों तुम भी,
इससे मुख को मोड़ लीजे,
सुख से जीना चाहो जग में,
तम्बाकू को छोड़ दीजे ||

सब विधि समझ असार,
तम्बाकू तेरे अवगुण अपरम्पार,
डाक्टर वैद्य हकीम सभी तुझे,
कह रहे इसी प्रकार ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now