हाथ जोड़ विनती करू लिरिक्स | Hath Jod Vinti Karu Lyrics

Hath Jod Vinti Karu Lyrics

Hath Jod Vinti Karu Lyrics In Hindi

हाथ जोड़ विनती करू,
सुनियो चित्त लगाये,
दास आ गयो शरण में,
रखियो इसकी लाज,
धन्य ढूंढारो देश है,
खाटू नगर सुजान ||

अनुपम छवि श्री श्याम की,
 दर्शन से कल्याण,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम बाबा श्याम,
श्याम श्याम तो में रटूं,
श्याम हैं जीवन प्राण,
श्याम भक्त जग में बड़े,
उनको करू प्रणाम ||

खाटू नगर के बीच में,
बण्यो आपको धाम,
फाल्गुन शुक्ल मेला भरे,
जय जय बाबा श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम बाबा श्याम ||

फाल्गुन शुक्ला द्वादशी 
उत्सव भरी होए,
बाबा के दरबार से,
खाली जाये न कोए,
उमा पति लक्ष्मी पति,
सीता पति श्री राम,
लज्जा सब की रखियो,
खाटू के बाबा श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम बाबा श्याम ||

पान सुपारी इलायची,
इत्तर सुगंध भरपूर,
सब भक्तो की विनती,
दर्शन देवो हजूर,
आलू सिंह तो प्रेम से,
धरे श्याम को ध्यान,
श्याम भक्त पावे सदा,
श्याम कृपा से मान,
जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम बाबा श्याम ||

खाटू वाले बाबा जय श्री श्याम,
लीलो घोड़ो लाल लगाम,
जिस पर बैठ्यो बाबो श्याम,
ॐ श्री श्याम देवाय नमः ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now