रक्त शिराओं में राणा का लीरिक्स | Rakt Shiraon Me Rana Ka Lyrics

रक्त शिराओं में राणा का हिन्दी लीरिक्स | Rakt Shiraon Me Rana Ka Lyrics In Hindi

रक्त शिराओं में राणा का रह-रह आज हिलोरे लेता।
मातृभूमि का कण-कण, तृण-तृण, हमको आज निमंत्रण देता।।

वीर प्रसूता भारत माँ की हम सब बन्धु हैं संतानें,
हर विपदा जो माँ पर आती सहते हैं हम सीना ताने।
युग-युग की निद्रा को तजकर फिर है अपना गौरव चेता,
मातृभूमि का कण-कण……।
यह वह भूमि जहाँ पर नित-नित जुड़ता बलिदानों का मेला,
इस धरती के पुत्रों ने ही, हँस-हँस महामृत्यु को झेला।
हमको डिगा न पाया कोई अगणित आये विश्व-विजेता,
मातृभूमि का कण-कण……।
आज पुनः आक्रन्त हुई है मातृभूमि हम सबकी प्यारी,
उठो चुनौती को स्वीकारो युवकों आज हमारी बारी।
सीमा पर से अरिदल देखो हमको पुनः चुनौती देता,
मातृभूमि का कण-कण……।
कहीं न फिर हमसे छिन जाये देवभूमि कश्मीर हमारी,
समय आ गया खींचो वीरों कोषों से तुम खड्ग दुधारी।
मिटा विश्व से इन दुष्टों को बनें जगत के अतुल विजेता,
मातृभूमि का कण-कण……।


Rakt Shiraon Me Rana Ka Lyrics



अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now