भारत माँ का मान बढ़ाने लीरिक्स | Bharat Maa Ka Maan Badhane Lyrics

भारत माँ का मान बढ़ाने हिन्दी लीरिक्स | Bharat Maa Ka Maan Badhane Lyrics In Hindi
भारत माँ का मान बढ़ाने बढ़ते बाँकें मस्ताने, 
कदम-कदम पर मिल-जुल गाते वीरों के व्रत के गाने।।
 
ऋषियों के मंत्रों की वाणी, भरती साहस नस नस में, 
चक्रवर्तियों की गाथा सुन, नहीं जवानी है बस में 
हर-हर महादेव के स्वर से, विश्व गगन को थर्राने। 
कदम कदम पर . . . . . . .  

हम पर्वत को हाथ लगाकर, संजीवन कर सकते हैं, 
मर्यादा बन असुरों का, बलमर्दन कर सकते हैं, 
रामेश्वर की पूजा करने जल पर पत्थर तैराने। 
कदम कदम पर . . . . . . . 

हिरणाकुश का वक्ष चीर दे, नरसिंह की दहाड़ लिये, 
कालयवन का काल बने जो, योगेश्वर की नीति लिए 
चक्र सुदर्शन की छाया में, गीता अमृत बरसाने। 
कदम कदम पर . . . . . . .


Bharat Maa Ka Maan Badhane Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now