जग जननी जय जय आरती लिरिक्स | Jag Janani Jai Jai Aarti Lyrics

Jag Janani Jai Jai Aarti Lyrics

Maa Jag Janani Jai Jai Aarti Lyrics

ॐ जगजननी जय! जय!!,
माँ! जगजननी जय! जय!!,
भयहारिणि, भवतारिणि,
भयहारिणि, भवतारिणि,
भवभामिनि जय! जय,
माँ जगजननी जय जय ||

तू ही सत-चित-सुखमय,
शुद्ध ब्रह्मरूपा,
सत्य सनातन सुन्दर,
पर-शिव सुर-भूपा,
माँ जगजननी जय जय ||

आदि अनादि अनामय,
अविचल अविनाशी,
अमल अनन्त अगोचर,
अज आनँदशशी,
माँ जगजननी जय जय ||

अविकारी, अघहारी,
अकल, कलाधारी,
कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि,
हर सँहारकारी,
माँ जगजननी जय जय ||

तू विधिवधू, रमा,
तू उमा, महामाया,
मूल प्रकृति विद्या तू,
तू जननी, जाया,
माँ जगजननी जय जय ||

राम, कृष्ण तू, सीता,
व्रजरानी राधा,
तू वांछाकल्पद्रुम,
हारिणि सब बाधा,
माँ जगजननी जय जय ||

दश विद्या, नव दुर्गा,
नानाशस्त्रकरा,
अष्टमातृका, योगिनि,
नव नव रूप धरा,
माँ जगजननी जय जय ||

तू परधामनिवासिनि,
महाविलासिनि तू,
तू ही श्मशान विहारिणि,
ताण्डवलासिनि तू,
माँ जगजननी जय जय ||

सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या,
तू शोभाऽऽधारा,
विवसन विकट-सरुपा,
प्रलयमयी धारा,
माँ जगजननी जय जय ||

तू ही स्नेह-सुधामयि,
तू अति सरलमना,
रत्‍‌नविभूषित तू ही,
तू ही अष्ट-कला,
माँ जगजननी जय जय ||

मूलाधारनिवासिनि,
इह-पर-सिद्धिप्रदे,
गिरजा गीता काली,
कमला तू वरदे,
माँ जगजननी जय जय ||

शक्ति शक्तिधर तू ही,
नित्य अभेदमयी,
भेदप्रदर्शिनि वाणी,
विमले! वेदत्रयी,
माँ जगजननी जय जय ||

हम अति दीन दुखी माँ!,
विपत-जाल घेरे,
हैं कपूत अति कपटी,
पर बालक तेरे,
माँ जगजननी जय जय ||

निज स्वभाववश जननी!,
दयादृष्टि कीजै,
करुणा कर करुणामयि!,
चरण-शरण दीजै,
माँ जगजननी जय जय ||

ॐ जगजननी जय! जय!!,
माँ! जगजननी जय! जय!!,
भयहारिणि, भवतारिणि,
भयहारिणि, भवतारिणि,
भवभामिनि जय! जय,
माँ जगजननी जय जय ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now