ऐसी सुबह ना आए आए ना ऐसी शाम लीरिक्स | Aisi Subah Na Aaye Aaye Na Aisi Sham Lyrics

श्लोक

 शिव है शक्ति,
शिव है भक्ति,
शिव है मुक्ति धाम,
शिव है ब्रह्मा,
शिव है विष्णु,
शिव है मेरा राम ॥

ऐसी सुबह ना आए,
आए ना ऐसी शाम,
जिस दिन जुबाँ पे मेरी,
आए ना शिव का नाम ॥

ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय ।

मन मंदिर में वास है तेरा,
तेरी छवि बसाई,
प्यासी आत्मा बनके जोगन,
तेरी शरण में आई,
तेरे ही चरणों में पाया,
मैंने ये विश्राम,
ऐसी सुबह ना आये,
आये ना ऐसी शाम ॥

तेरी खोज में न जाने,
कितने युग मेरे बीते,
अंत में काम क्रोध मद हारे,
हे भोले तुम जीते,
मुक्त किया तूने प्रभु मुझको,
शत शत है प्रणाम,
ऐसी सुबह ना आये,
आये ना ऐसी शाम ॥

सर्व कला संम्पन तुम्ही हो,
हे मेरे परमेश्वर,
दर्शन देकर धन्य करो अब,
हे त्रिनेत्र महेश्वर,
भव सागर से तर जाउंगा,
लेकर तेरा नाम,
ऐसी सुबह ना आये,
आये ना ऐसी शाम ॥

ऐसी सुबह ना आये,
ना ऐसी शाम,
जिस दिन जुबाँ पे मेरी,
आए ना शिव का नाम ॥


Aisi Subah Na Aaye Aaye Na Aisi Sham Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
WhatsApp Channel  Join Now
ये WhatsApp और Teligram चैनल Bhakti Bhajan Hindi Lyrics Website के Official चैनल हैं कृपया इन्हे Join करे🙏🏻
Telegram Channel  Join Now